India Post GDS Second Merit List 2026 : इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना 2026 लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर है। पहली मेरिट सूची (First Merit List) जारी होने के बाद अब सभी की निगाहें दूसरी मेरिट सूची (Second Merit List) पर टिकी हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी कट-ऑफ कितना जा सकता है, पहली मेरिट लिस्ट किस तारीख को जारी हुई थी और तीसरी मेरिट लिस्ट आने की क्या संभावना है।
India Post GDS भर्ती 2026 – पहली मेरिट सूची (First Merit List) कब जारी हुई?
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28636 से अधिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पिछले वर्ष दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 में संपन्न की थी। इसके बाद राज्यवार योग्यता के आधार पर पहली मेरिट सूची 6 मार्च 2026 को जारी की गई।
India Post GDS Second Merit List 2026 – कब जारी होगी?
Second Merit List कब आएगी? इतिहास देखें तो इंडिया पोस्ट पहली सूची के बाद लगभग 25 से 40 दिनों के अंतराल पर दूसरी मेरिट सूची जारी करता है। इस आधार पर India Post GDS Second Merit List 2026 के अप्रैल के दूसरे सप्ताह से अंतिम सप्ताह (10 अप्रैल – 25 अप्रैल 2026) के बीच जारी होने की प्रबल संभावना है। दूसरी सूची जल्दी आ सकती है। आधिकारिक सूचना के लिए indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करें।
Second Merit List के लिए कट-ऑफ (Cut Off) कितना जा सकता है?
दूसरी मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ हमेशा पहली सूची से थोड़ा कम होता है, कट-ऑफ पूरी तरह राज्य, श्रेणी (UR / OBC / SC / ST) और पद के प्रकार पर निर्भर करता है। UR (सामान्य): पहली सूची का कट-ऑफ जहाँ 95+ अंक था, वहाँ दूसरी सूची में 92–94 के बीच जा सकता है।OBC / EWS पहली सूची में 88–92 रहने के बाद दूसरी सूची में 85–90 के आसपास। SC / ST 75–85 के बीच की सीमा और नीचे जाने की संभावना।
कट-ऑफ राज्यवार अलग-अलग होगा। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में अधिक आवेदन के कारण कट-ऑफ ऊँचा रहता है
India Post GDS Third Merit List – क्या आएगी? यदि हाँ, तो कब?
अक्सर देखा जाता है इंडिया पोस्ट दो या तीन राउंड में मेरिट लिस्ट जारी करता है। तीसरी मेरिट सूची (Third Merit List) तब आती है जब दूसरी सूची के बाद भी कुछ पद रिक्त रह जाते हैं तो अभ्यर्थी ज्वाइन नहीं करते या दस्तावेज़ों में त्रुटि के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द हो जाती है।
तीसरा मेरिट सूची अप्रैल महीना के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है कट ऑफ दूसरा मेरिट सूची के अनुसार काम जाएगा हालांकि विस्तार से जानकारी ऊपर दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
इंडिया पोस्ट जीडीएस प्रथम दूसरा और तीसरा मेरिट सूची कब जारी किया जाएगा संभावित तिथि नीचे विस्तार से बताई गई है एक ही झलक में आप पूरा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-
पहली मेरिट सूची 15 मार्च 2026*
दूसरी मेरिट सूची 10–25 अप्रैल 2026*
तीसरी मेरिट सूची मई के दूसरे सप्ताह – जून 2026*
दस्तावेज़ सत्यापन प्रत्येक सूची के 7–10 दिनों के भीतर
Also Read More……….


